नुआखाई त्योहार

प्रश्न-‘नुआखाई’ त्योहार निम्नलिखित में से किस राज्य में धूमधाम से मनाया जाता है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) ओडिशा
(c) मध्य प्रदेश
(d) हरियाणा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • ‘नुआखाई’ (Nuakhai) ओडिशा राज्य का त्योहार है, जो गणेश चतुर्थी उत्सव के एक दिन बाद विशेष रूप से ओडिशा के पश्चिमी भागों में मनाया जाता है।
  • यह एक तरह का कृषि पर्व है, जिसमें पैदा होने में वाली नयी फसल (धान) का स्वागत बड़े उत्साह के साथ किया जाता है।
  • परपंरानुसार नया धान जिसे ‘नवन्ना’ कहा जाता है, को मां समालेश्वरी को चढ़ाया जाता है।
  • ज्ञातव्य है कि मां समालेश्वरी को संबलपुर की मुख्य देवी माना जाता है।
  • इसके साथ ही इस धान को पश्चिमी ओडिशा की अन्य देवियों लंकेश्वरी, सुरेश्वरी और पडानेश्वरी को भी चढ़ाया जाता है।
  • इस त्योहार को मनाने का मुख्य ध्येय कृषि गतिविधियों के लिए अनुकूल मौसम की आशा करना है, जिससे फसल अच्छी हो।
  • अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
  • ओडिशा, जिसे पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था, का गठन 26 जनवरी, 1950 को हुआ था।
  • इसके उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल, दक्षिण में आंध्र प्रदेश तथा पश्चिम में छत्तीसगढ़ स्थित है।
  • ओडिशा का उत्तरी व पश्चिमी भाग छोटानागपुर पठार के अंतर्गत आता है। यहां की प्रमुख नदियों में महानदी, ब्राह्मणी तथा बैतरणी है।
  • ओडिशा में स्थित चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी एवं विश्व की दूसरी सबसे बड़ी समुद्री झील है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/blogs/the-rock-bottom/nuakhai-the-greatest-harvesting-festival-of-odisha/