निक्की हैली

Nikki Haley

प्रश्न-हाल ही में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की निक्की हैली को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत नामित किया। वह वर्तमान में किस अमेरिकी प्रांत की गवर्नर हैं?
(a) दक्षिण कैरोलिना
(b) कोलंबिया
(c) लुईसियाना
(d)पश्चिम कैरोलिना
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 23 नवंबर, 2016 को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कैरोलिना प्रांत की रिपब्लिकन गवर्नर भारतीय मूल की निक्की हैली को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत पद के लिए नामित किया।
  • अभी वह सीनेट की मंजूरी मिलने तक गवर्नर पद पर काम करती रहेंगी।
  • वह ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय मूल की महिला हैं।
  • अमेरिका में किसी भी सरकार में कैबिनेट स्तर के पद पर नियुक्त होने वाली वह पहली भारतीय अमेरिकी होंगी।
  • उनके नाम अमेरिका की सबसे युवा गवर्नर का रिकॉर्ड भी है।
  • वह लुइसियाना प्रांत के गवर्नर बॉबी जिंदल के बाद भारतीय मूल की दूसरी गवर्नर भी बनी थीं।
  • वह पहली बार वर्ष 2010 में दक्षिण कैरोलिना की गवर्नर चुनी गयीं तथा दूसरी बार वर्ष 2014 में चुनी गयीं।
  • इससे पहले वह अमेरिका के निचले सदन (प्रतिनिधि सभा) की 6 वर्ष तक सदस्य रह चुकी हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.nytimes.com/2016/11/23/us/nikki-haley-donald-trump-un-ambassador.html?_r=0
http://www.npr.org/sections/thetwo-way/2016/11/23/503115218/trump-chooses-south-carolina-gov-nikki-haley-as-u-n-ambassador
http://www.bbc.com/news/world-us-canada-38017449