नासा द्वारा 10 नए अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवारों का चयन

NASA Selects New Astronaut Recruits to Train for Future Missions

प्रश्न-6 दिसंबर‚ 2021 को नासा द्वारा संयुक्त राज्य का प्रतिनिधित्व करने और अंतरिक्ष में मानवता के लाभ के लिए काम करने हेतु 10 नए अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवारों को चुना गया है। इन 10 नए चुने गए अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवारों में भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री का क्या नाम है?
(a) विक्रम पटेल
(b) वैजयंत साराभाई
(c) अनिल मेनन
(d) निखिल भार्गव
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 6 दिसंबर‚ 2021 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने संयुक्त राज्य का प्रतिनिधित्व करने और अंतरिक्ष में मानवता के लाभ के लिए काम करने हेतु 10 नए अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवारों को चुना है।
  • 10 नए अंतरिक्ष यात्रियों में भारतीय मूल के अमेरिकी फिजिशियन और अमेरिकी वायुसेना में लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल मेनन का नाम भी शामिल है।
  • अन्य चुने गए 9 अंतरिक्ष यात्री निकोल एयर्स‚ मार्कोस बेरियोस‚ ल्यूक डिलाने‚ जेसिका विटनर‚ डेनिज बर्नहैम‚ जैक हैथवे‚ क्रिस्टोफर विलियम्स‚ क्रिस्टीना बिर्च और आंद्रे डगलस शामिल हैं।
  • इन सभी 10 उम्मीदवारों का जॉनसन स्पेस सेंटर में दो वर्षीय प्रशिक्षण जनवरी‚ 2022 में शुरू होगा।
  • उल्लेखनीय है कि अनिल मेनन स्पेसएक्स के पहले फ्लाइट सर्जन थे जिन्होंने नासा के स्पेसएक्स डेमो-2 मिशन के दौरान मानव को अंतरिक्ष में भेजने में मदद की।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.nasa.gov/press-release/nasa-selects-new-astronaut-recruits-to-train-for-future-missions