नासा का वॉयजर-2 अंतरिक्षयानः अंतरतारकीय अंतरिक्ष के निकट

NASA Voyager 2 Could Be Nearing Interstellar Space

प्रश्न-हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार वॉयजर-2 अंतरिक्षयान अंततारकीय अंतरिक्ष के निकट पहुंच गया है। यह अंतरिक्षयान कब प्रक्षेपित किया गया था?
(a) मई, 1977 में
(b) जून, 1977 में
(c) जुलाई, 1977 में
(d) अगस्त, 1977 में
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 5 अक्टूबर, 2018 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, वॉयजर-2 (Voyager-2) अंतरिक्षयान अंतरतारकीय अंतरिक्ष (Interstellar Space) के निकट पहुंच गया है।
  • इस अंतरिक्षयान द्वारा कॉस्मिक किरणों (Cosmic rays) में वृद्धि का अनुभव किए जाने के कारण इस तथ्य की पुष्टि हुई।
  • उल्लेखनीय है कि कॉस्मिक किरणें सौरमंडल के बाहर उत्पन्न होती हैं।




  • ज्ञातव्य है कि वॉयजर-2 का प्रक्षेपण 20 अगस्त, 1977 को किया गया था।
  • वॉयजर-2 अंतरिक्षयान, नासा के वॉयजर कार्यक्रम का एक अंग है जिसे वर्ष 1977 में सौरमंडल एवं उसके बाहर अंतरिक्षीय गतिविधियों के अध्ययन हेतु प्रारंभ किया गया था।
  • इस कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल एक अन्य मानवरहित अंतरिक्षयान वॉयजर-1 है जिसका प्रक्षेपण 5 सितंबर, 1977 को किया गया था।
  • वॉयजर अभियान का प्रारंभ ऐसी खगोलीय परिस्थिति में किया गया था जब बृहस्पति, शनि, अरुण (Uranus) तथा वरुण (Neptune) ग्रह एक सीध में आ रहे थे।
  • प्रत्येक 177 वर्षों के अंतराल पर घटित होने वाली इस अनोखी खगोलीय स्थिति में कोई अंतरिक्षयान एक के बाद एक इन चारों ग्रहों के करीब से होकर गुजर सकता है।




  • वॉयजर-1 को वॉयजर-2 की तुलना में द्रुत (Faster) एवं अपेक्षाकृत लघु प्रक्षेप-पथ (Trajectory) पर प्रक्षेपित किया गया था।
  • हालांकि दोनों ही अंतरिक्षयान आधिकारिक तौर पर केवल बृहस्पति व शनि की ग्रहीय प्रणालियों के अध्ययन के लिए प्रक्षेपित किए गए थे परंतु ये बाह्य सौरमंडल में भी अपने मिशन को जारी रखने में सक्षम थे।
  • अगस्त, 2012 में वॉयजर-1 अंतरिक्षयान सूर्य के प्रभाव वाली सबसे बाहरी परत हीलियोपॉज (Heliopause) से बाहर निकल चुका था।
  • इस प्रकार यह पहला ऐसा अंतरिक्षयान बन गया जिसने सौरमंडल से बाहर अंतरतारकीय अंतरिक्ष में पहुंचने में सफलता प्राप्त की।

संबंधित लिंक
https://www.jpl.nasa.gov/news/news.php?feature=7252
https://history.nasa.gov/SP-4219/Chapter11.html
https://www.nytimes.com/2013/09/13/science/in-a-breathtaking-first-nasa-craft-exits-the-solar-system.html