नारायण दत्त तिवारी

प्रश्न-हाल ही में नारायण दत्त तिवारी का निधन हो गया। इनसे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i)  वह उत्तराखंड के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
(ii) वह उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे।
(iii) वह आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रहे।
(iv) 18 अक्टूबर, 2018 को उनका नई दिल्ली में निधन हो गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है-
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (iii) एवं (iv)
(c) केवल (ii), (iii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 18 अक्टूबर, 2018 को उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।
  • उनका जन्म 18 अक्टूबर, 1925 को बालुती, संयुक्त प्रांत, ब्रिटिश इंडिया (अब उत्तराखंड) में हुआ था।
  • वह पहले प्रजा सोशलिस्ट पार्टी में थे और बाद में भारतीय राष्ट्रीय ‘कांग्रेस पार्टी’ में शामिल हो गए।




  • वह तीन बार (वर्ष 1976-77, 1984-85 तथा 1988-89) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
  • वह मार्च, 2002 से मार्च, 2007 तक उत्तराखंड के तीसरे मुख्यमंत्री रहे।
  • वह राजीव गांधी के मंत्रिमंडल में जुलाई, 1987 से जून, 1988 तक विदेश तथा अक्टूबर, 1986 से जुलाई, 1987 तक वित्त मंत्री रहे।
  • इसके अलावा वह अगस्त, 2007 से दिसंबर, 2009 के मध्य आंध्र प्रदेश के 29वें राज्यपाल रहे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://www.thehindubusinessline.com/news/n-d-tiwari-dies-at-delhi-hospital/article25257547.ece
https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/former-cm-and-veteran-congress-leader-nd-tiwari-no-more/articleshow/66273897.cms