ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक खेल, 2018

प्रश्न-हाल ही में तीसरा ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक खेल, 2018 संपन्न हुआ। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है।
(a) यह खेल 6-18 अक्टूबर तक ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना में आयोजित हुआ।
(b) इसमें भारतीय दल की ध्वजवाहक मनु भाकर थी।
(c) तीसरे ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक खेल, 2018 में रशियन फेडरेशन ने कुल 59 पदक (29 स्वर्ण, 18 रजत, 12 कांस्य) प्राप्त किए और पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
(d) इस युवा ओलंपिक में भारत ने कुल 4 स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • तीसरा ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक खेल, 2018 ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना में संपन्न। (6-18 अक्टूबर, 2018)
  • इन खेलों में 206 देशों के एथलीटों ने 32 खेलों की 239 स्पर्धाओं में भाग लिया।
  • अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मैरिसियो मैक्री ने तीसरे ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक खेल का आधिकारिक उद्घाटन किया।
  • तीसरे ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक खेलों का शुभंकर (Mascot) पांडी (Pandi) था।
  • इसमें भारतीय दल की ध्वजवाहक युवा निशानेबाज मनुभाकर थी।
  • इस ओलंपिक में भारत कुल 13 पदक (3 स्वर्ण, 9 रजत, 1 कांस्य) जीते और पदक तालिका में 17वें स्थान पर रहा।
  • पदक तालिका में शीर्ष 2 देश-
    रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
    पदक
    1. रशियन 29 18 12 59
    फेडरेशन
    2. जापान 15 12 12 39
  • विभिन्न राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों (एनओसी) का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों से बनी टीम (मिक्सड – एनओसी) ने इन खेलों में भाग लिया।
  • मिक्सड-एनओसी टीम कुल 39 पदक (13 स्वर्ण, 13 रजत, 13 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रही।
  • चीन, कुल 36 पदक (18 स्वर्ण, 9 रजत, 9 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में चौथे और इटली कुल 34 पदक (11 स्वर्ण, 10 रजत, 13 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा।
  • इन खेलों में भारतीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी-
    स्पर्धा विजेता खिलाड़ी
    10 मीटर पुरुष सौरभ चौधरी
    एयर पिस्टल स्पर्धा
    10 मीटर महिला मनु भाकर
    एयर पिस्टल स्पर्धा
    पुरुष वेटलिफ्टिंग स्पर्धा लालरिन्नुंगा जेरेमी
    (62 किग्रा. भार वर्ग)
  • भारतीय भारोत्तोलक लालरिन्नुंगा जेरेनी ने इन खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था।
  • भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीम ने हॉकी का रजत पदक जीता।
  • हरियाणा के आकाश मलिक ने तीरंदाजी स्पर्धा में रजत पदक जीता। युवा ओलंपिक में तीरंदाजी में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज हैं।
  • कोसोवो ओर दक्षिणी सूडान ने पहली बार ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक खेलों में भाग लिया।
  • वर्ष 2022 में चौथा ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल, डकार (सेनेगल) में आयोजित किया जाएगा।

संबंधित लिंक…
https://turismo.buenosaires.gob.ar/en/article/buenos-aires-2018-youth-olympic-games
https://timesofindia.indiatimes.com/sports/more-sports/others/manu-bhaker-named-indias-flag-bearer-at-youth-olympic-games/articleshow/66032265.cms