नाटो का 29वां सदस्य

Montenegro joins NATO as 29th Ally

प्रश्न-हाल ही में कौन-सा देश नाटो का 29वां सदस्य बना?
(a) नौरु
(b) मोंटेनेग्रो
(c) दक्षिण कोरिया
(d) ट्यूनीशिया
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 5 जून, 2017 को बाल्कन देश मोंटेनेग्रो नाटो का 29वां सदस्य बना।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2006 में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से ही मोंटेनेग्रो ने अपनी विदेश नीति के प्रमुख लक्ष्यों में यूरोपियन यूनियन (EU) तथा नाटो की सदस्यता को प्रमुख स्थान दिया है।
  • हालांकि मोंटेनेग्रो को अभी तक यूरोपीय संघ की सदस्यता नही प्राप्त हुई है।
  • उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) एक अंतर्सरकारी सैन्य गठबंधन है जिसकी स्थापना अप्रैल, 1949 में अमेरिका, कनाडा तथा 10 पश्चिमी यूरोपीय देशों (ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड्स, बेल्जियम, पुर्तगाल, डेनमार्क, नार्वे, आइसलैंड तथा लक्जमबर्ग) द्वारा वाशिंगटन संधि (उत्तर अटलांटिक संधि) पर हस्ताक्षर के फलस्वरूप हुई।
  • इसका उद्देश्य एक संगठित सुरक्षा प्रणाली के सृजन हेतु उत्तरी अमेरिका एवं यूरोप के स्वतंत्र एवं स्वायत्त देशों को एक छत्र के नीचे लाना है।
  • नाटो ‘संगठित रक्षा’ के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध है, जिसका उल्लेख वाशिंगटन संधि के अनुच्छेद 5 में किया गया है।
  • इस सिद्धांत के अनुसार, नाटो के एक या अधिक सदस्यों के विरुद्ध सशस्त्र हमले को सभी सदस्य देशों के विरूद्ध हमला माना जाएगा।
  • स्थापना के बाद से अब तक 7 बार नाटो का विस्तार किया जा चुका है।
  • उपर्युक्त वर्णित 12 संस्थापक सदस्यों के बाद सर्वप्रथम वर्ष 1952 में ग्रीस एवं तुर्की नाटो के सदस्य बने, तत्पश्चात वर्ष 1955 में जर्मनी, वर्ष 1982 में स्पेन, वर्ष 1999 चेक गणराज्य, हंगरी एवं पोलैंड, वर्ष 2004 में बुल्गारिया, एस्टोनिया, लाटविया, लिथुआनिया, रोमानिया, स्लोवाकिया एवं स्लोवेनिया, वर्ष 2009 में अल्बानिया एवं क्रोएशिया तथा 2017 में मोंटेनेग्रो ने नाटो की सदस्यता ग्रहण की।
  • इस प्रकार वर्तमान में कुल 29 देश नाटो के सदस्य हैं।
  • उल्लेखनीय है कि नाटो के विस्तार संबंधी प्रावधानों का उल्लेख वाशिंगटन संधि के अनुच्छेद 10 में किया गया है।
  • नाटो का मुख्यालय ब्रसेल्स, बेल्जियम में है।
  • वर्तमान में जेंस स्टोल्सटेनबर्ग (Jens StoltenBerg) इसके महासचिव हैं।

संबंधित लिंक
http://www.nato.int/cps/en/natohq/news_144647.htm
http://www.nato.int/cps/is/natohq/topics_52044.htm
http://www.ambasadat.gov.al/otan/en/montenegro-joins-nato-29th-ally