नरेश चंद्रा

Former Indian Ambassador to the US Naresh Chandra passes away

प्रश्न-हाल ही में पूर्व कैबिनेट सचिव एवं अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत नरेश चंद्रा का निधन हो गया। वह किस राज्य के पूर्व राज्यपाल थे-
(a) गुजरात
(b) राजस्थान
(c) मध्य प्रदेश
(d) ओडिशा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 9 जुलाई, 2017 को गुजरात के पूर्व राज्यपाल, पूर्व कैबिनेट सचिव तथा अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत नरेश चंद्रा का निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।
  • उनका जन्म 1 अगस्त, 1934 को इलाहाबाद (उ.प्र.) में हुआ था।
  • वह वर्ष 1990-92 तक भारत के कैबिनेट सचिव तथा वर्ष 1996-2001 तक अमेरिका में भारत के राजदूत रहे।
  • इसके साथ ही वह वर्ष 1995-1996 तक गुजरात के राज्यपाल रहे।
  • उनकी सेवाओं के सम्मान में उन्हें केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2007 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

संबंधित लिंक
http://indianexpress.com/article/india/former-indian-ambassador-to-the-us-naresh-chandra-passes-away/
http://www.livemint.com/Politics/lof3lwGPKUn58VlfX9EIuJ/Naresh-Chandra-former-Indian-envoy-to-US-dies-at-82.html
http://www.firstpost.com/india/naresh-chandra-indias-former-ambassador-to-us-dies-at-82-3795377.html