द सीएस जेंडर 3000 रिपोर्ट

प्रश्न-अक्टूबर, 2019 में किस संस्था ने सीएस जेंडर 3000 रिपोर्ट का तीसरा संस्करण जारी किया?
(a) क्रेडिट/सुइस रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSRI)
(b) फिच
(c) आईएमएफ
(d) संयुक्त राष्ट्र
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 10 अक्टूबर, 2019 को क्रेडिट/सुइस इंस्टीट्यूट ने सीएस जेंडर 3000 रिपोर्ट (The CS Gender 3000 in 2019 : The Changing face of Companies) का तीसरा संस्करण जारी किया।
  • रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक रूप से कंपनी के बोर्ड में महिलाओं की भागीदारी 20.6% है।
  • वर्ष 2016 में यह भागीदारी 15.3% थी।
  • प्रबंधन में महिलाओं की भागीदारी 17.6% हो गयी है जो वर्ष 2016 में 13.8% थी।
  • कंपनियों के वरिष्ठ पदों पर भागीदारी में भारत 56 देशों में 23वें (15.2%) स्थान पर हैं।
  • भारत में 8.5% महिलायें कंपनियों के वरिष्ठ पदों पर कार्यरत हैं, जो वर्ष 2016 में 6.9% था।
  • एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों में उच्च पदों पर कार्यरत महिलाओं की प्रतिशत में भारत नीचे से तीसरे स्थान पर है।
  • इस सूची में सबसे नीचे जापान तथा जापान से ऊपर उत्तर कोरिया।
  • पर महिलाओं के मामलों में इटली तथा सिंगापुर 15% के साथ शीर्ष पर हैं।
  • भारत में सीईओ के पद पर कार्यरत महिलाएं 2% हैं।
  • जबकि प्रबंधन के पदों पर कार्यरत महिलाएं 8% हैं।

लेखक-राहुल त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.indianweb2.com/2019/10/10/india-lags-female-representation-senior-management-credit-suisse-gender-3000-report/
https://indianexpress.com/article/opinion/editorials/gender-equality-index-credit-suisse-report-6067806/
https://www.livemint.com/companies/news/india-lags-in-female-representation-in-senior-management-credit-suisse-report-11570712711545.html
https://www.credit-suisse.com/media/assets/corporate/docs/about-us/research/publications/the-cs-gender-3000-in-2019.pdf