दक्षिण एशिया आर्थिक फोकस, पतन रिपोर्ट

प्रश्न-13 अक्टूबर, 2019 को विश्व बैंक द्वारा जारी ‘दक्षिण एशिया आर्थिक फोकस पतन 2019: मेकिंग (डि)सेन्ट्रलाइजेशन वर्क’ नामक रिपोर्ट के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(1) दक्षिण एशिया की विकास दर वर्ष 2019 में 5.9% रहने का अनुमान
(2) भूटान दक्षिण एशिया में सबसे तेज विकास करने वाला देश रहेगा।
(3) बांग्लादेश की विकास दर भूटान के बाद सबसे तेज रहेगी।
(4) चालू वित्त वर्ष में भारत की विकास दर 6.0% रहने का आकलन है।
उपरोक्त कथनों में कौन सा कथन सत्य है?
(a) केवल (1)
(b) (2) तथा (3)
(c) (1),(2),(3)
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 13 अक्टूबर, 2019 को विश्व बैंक ने दक्षिण एशिया आर्थिक फोकस, पतनः 2019 मेकिंग (डि)सेन्ट्रालाइजेशन वर्क नामक एक रिपोर्ट जारी की।
  • इसके अनुसार वर्ष 2019 में दक्षिण एशिया की विकास दर 5.9% रहने का आकलन किया गया है जो अप्रैल, 2019 में आकलित 7.0% से 1.1 प्रतिशत अंक कम है।
  • भूटान वर्ष 2020 में सबसे तेज गति से विकास करेगा। वर्ष 2020 में उसकी विकास दर सर्वाधिक 7.4 होगी।
  • भूटान के बाद बांग्लादेश दूसरा सबसे तेज विकास दर वाला देश रहेगा।
  • वर्ष 2019 के लिए बांग्लादेश की जीडीपी की अनुमानित विकास दर 8.1% है जो वर्ष 2018 के लिए 7.9% थी।
  • वर्ष 2020 के लिए बांग्लादेश की अनुमानित विकास दर 7.2% तथा वर्ष 2021 के लिए 7.3% है।
  • चालू वित्त वर्ष में भारत की विकास दर 6.0% प्रतिशत रहने का अनुमान है तथा वर्ष 2020 में इसके 6.9% तक पहुंचने का अनुमान है।
  • पाकिस्तान की विकास दर चालू वित्त वर्ष के लिए 2.4% अनुमानित है।

लेखक-राहुल त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.worldbank.org/en/news/press-release/2019/10/13/growth-in-south-asia-slows-down-rebound-uncertain
https://www.worldbank.org/en/region/sar/overview
https://www.indiatoday.in/business/story/economic-slowdown-india-world-bank-latest-edition-south-asia-economic-focus-1608834-2019-10-13
https://www.businesstoday.in/current/economy-politics/bangladesh-nepal-ahead-of-india-as-growth-in-south-asia-slows-down-world-bank/story/384389.html