दो नए गर्भनिरोधकों की शुरूआत

Health Ministry launches two new contraceptives

प्रश्न-मिशन परिवार विकास परिवार नियोजन पहल का मुख्य उद्देश्य किस वर्ष तक कुल प्रजनन दर को 2.1 तक नीचे लाने का है?
(a) वर्ष 2019
(b) वर्ष 2020
(c) वर्ष 2023
(d) वर्ष 2025
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 5 सितंबर, 2017 को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दो नए गर्भ निरोधकों ‘अंतरा’ कार्यक्रम के तहत एक इंजेक्शन गर्भनिरोधक एमपीए और गर्भनिरोधक गोली ‘छाया’ की शुरूआत की।
  • जिससे दंपतियों की बढ़ती हुई गर्भनिरोधकों की आवश्यकताओं के विकल्पों में विस्तार कर इसे पूरा किया जा सके।
  • वर्तमान में यह गर्भनिरोधक चिकित्सा महाविद्यालयों और जिला अस्पतालों में मुफ्त में उपलब्ध है।
  • अभी तक 10 राज्यों महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दिल्ली और गोवा में इसकी शुरूआत हुई है।
  • यह गर्भ निरोधक सुरक्षित और अत्यधिक प्रभावी है।
  • अंतरा इंजेक्शन की कारगर अवधि 3 माह तक है तथा ‘छाया’ गोली एक सप्ताह के लिए प्रभावी है।
  • उल्लेखनीय है कि हाल ही में मंत्रालय ने गर्भ निरोधकों की आपूर्ति और वितरण में सुधार हेतु एक नए सॉफ्टवेयर फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक्स इंफॉर्मेशन सिस्टम की शुरूआत की है।
  • इस सॉफ्टवेयर में स्वास्थ्य सुविधाओं तथा गर्भ निरोधकों के विषय में पूरी जानकारी उपलब्ध है।
  • मंत्रालय द्वारा एक केंद्रीय परिवार नियोजन पहल-मिशन परिवार विकास की भी शुरूआत की गई है।
  • इसका उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर गर्भ निरोधकों तक पहुंच में सुधार करना, सुरक्षा सुनिश्चित करना और परिवार नियोजन सेवाओं को बेहतर बनाना है।
  • यह मिशन देश के उच्चतम प्रजनन दर वाले 146 जिलों में लागू किया जा रहा है।
  • यह जिले उच्च प्रजनन दर वाले इन सात राज्यों-उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ और असम में शामिल हैं। जिनका देश की जनसंख्या में 44 प्रतिशत योगदान है।
  • इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2025 तक कुल प्रजनन दर को 2.1 तक नीचे लाना है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=170537
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=66947