देश के पहले ओपन रॉक म्यूजियम का उद्घाटन

India’s first Open Rock Museum

प्रश्न-6 जनवरी‚ 2022 को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहां पर देश के पहले रॉक म्यूजियम का उद्घाटन किया?
(a) वाराणसी
(b) भुवनेश्वर
(c) जम्मू
(d) हैदराबाद
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 6 जनवरी‚ 2022 को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने हैदराबाद में देश के पहले रॉक म्यूजियम का उद्घाटन किया।
  • इसमें देश के विभिन्न भागों से इकठ्ठा की गई 35 अलग-अलग प्रकार की चट्टानों को प्रदर्शित किया गया है।
  • जिनका समय काल 3.3 बिलियन वर्ष से लेकर 55 मिलियन वर्ष पूर्व का है।
  • ये चट्टानें पृथ्वी की सतह से लेकर 175 किमी. तक की गहराई तक अलग-अलग स्तरों से ली गई हैं।
  • इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने लखनऊ और देहरादून शहरों के लिए भूकंप जोखिम मानचित्र भी जारी किए।
  • सीएसआईआर-एनजीआरआई ने लखनऊ और देहरादून शहरों के लिए भूंकप जोखिम मानचित्र बनाए हैं‚ जो गंगा के मैदानी क्षेत्र में भविष्य में भूंकप के लिए संवेदनशील क्षेत्रों को दर्शाते हैं।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1788095