देश की पहली क्रूज सेवा ‘अंगरिया’

HomeBIZ WRAPCorporateStory Wait is over! India's 1st luxury cruise service starts from Mumbai to Goa; ticket price starts from Rs 6,000

प्रश्न-हाल ही में देश की पहली अंतरराज्यीय क्रूज सर्विस का मुंबई में उद्घाटन किया गया। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका उद्घाटन 20 अक्टूबर, 2018 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया।
(b) यह क्रूज सर्विस मुंबई और गोवा के बीच शुरू की गई है।
(c) इस क्रूज का नामकरण मराठा नौसेना के पहले एडमिरल कान्होजी आंग्रे के नाम पर किया गया है।
(d) यह क्रूज 136 मीटर लंबा और 5 मंजिला है।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 20 अक्टूबर, 2018 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने देश की पहली लक्जरी अंतरराज्यीय क्रूज सर्विस ‘अंगरिया’ का मुंबई में उद्घाटन किया।
  • यह क्रूज सर्विस मुंबई और गोवा के बीच शुरू की गई है।




  • इस क्रूज का नामकरण मराठा नौसेना के पहले एडमिरल कान्होजी आंग्रे के नाम पर रखा गया है।
  • सरकार के सागरमाला प्रोजेक्ट के तहत यह भारत का पहला क्रूज जहाज है।
  • यह क्रूज 131 मीटर लंबा और 6 मंजिला है।




  • इस क्रूज में लगभग 400 यात्री एक साथ यात्रा कर सकते हैं।
  • इससे मुंबई से गोवा का सफर 14 घंटे में पूरा होगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
https://www.businesstoday.in/current/corporate/india-1st-luxury-cruise-service-starts-from-mumbai-to-goa-price-starts-from-rs-6000/story/286176.html
https://www.financialexpress.com/india-news/indias-first-cruise-service-opens-on-mumbai-goa-route/1179047/