दुबई ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स, 2019

प्रश्न-29 दिसंबर, 2019 को दुबई ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स, 2019 प्रदान किया गया। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार क्रिस्टियानो रोनाल्डो को प्रदान किया गया।
(b) वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार लूसी ब्रॉन्ज को प्रदान किया गया।
(c) बेस्ट गोलकीपर ऑफ द ईयर अवॉर्ड एलिसन बेकर को प्रदान किया गया।
(d) बेस्ट क्लब ऑफ द ईयर अवॉर्ड रियल मैड्रिड को प्रदान किया गया?
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 29 दिसंबर, 2019 को वार्षिक दुबई ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स, 2019 प्रदान किया गया।
  • यह पुरस्कार फुटबॉल खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का प्रदान किया जाता है।
  • पुरस्कार समारोह में स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी (BEST MEN’s PLAYER OF THE YEAR) का पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • रोनाल्डो ने 6ठीं बार और लगातार चौथी बार यह पुरस्कार जीता है।
  • इंग्लैंड की लूसी ब्रॉन्ज को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • अन्य प्रदत्त पुरस्कार हैं-
  • बेस्ट रिवेलेशन प्लेयर – जोआओ फेलिक्स (एटलेटिको मैड्रिड, पुर्तगाल)
  • बेस्ट रेफरी ऑफ द ईयर – स्टेफनी फ्रापार्ट
  • प्लेयर कैरियर अवॉर्ड – मिरालेम जेनिक और रियान गिग्स
  • बेस्ट पार्टनरशिप ऑफ द ईयर अवॉर्ड स्पोर्ट बिजनेस – मैनचेस्टर सिटी एफसी और सैप (SAP)।
  • बेस्ट एजेंट ऑफ द ईयर-जार्ज मेंडस
  • बेस्ट एकेडमी ऑफ द ईयर-एएफसी अजाक्स और एम.एल. बेनाफिका
  • बेस्ट यंग अरब प्लेयर ऑफ द ईयर-अचरफ हकीमी
  • बेस्ट अरब क्लब अवॉर्ड-अलहिलाल एसएफसी-सऊदी अरबिया कूरा
  • बेस्ट अरब प्लेयर अवॉर्ड-अब्दर्रजाक हमदल्लाह-अलनासर एफसी, सऊदी अरबिया
  • बेस्ट क्लब ऑफ द ईयर-लिवरपूल
  • बेस्ट कोच ऑफ द ईयर-जुर्गेन क्लोप
  • बेस्ट गोलकीपर ऑफ द ईयर-एलिसन बेकर
  • बेस्ट स्पोर्टिंग डायरेक्टर ऑफ द ईयर-अंडेरा बेरटा

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.globesoccer.com/
https://www.news18.com/news/football/cristiano-ronaldo-wins-best-mens-player-of-the-year-at-dubai-globe-soccer-awards-lionel-messi-fans-ask-what-is-that-2439877.html
https://www.khaleejtimes.com/sport/local/unstoppable-ronaldo-wins-globe-soccer-award-in-dubai