दुती चंद

Dutee Chand

प्रश्न-लगभग 35 वर्षों बाद किस भारतीय धाविका ने ओलंपिक की 100 मीटर फर्राटा दौड़ के लिए अर्हता प्राप्त की है?
(a) टिंटु
(b) सरस्वती साप्त
(c) दुती चंद
(d) चित्रा सोमन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 25 जून, 2016 को भारतीय फर्राटा धाविका दुती चंद ने रियो ओलंपिक की 100 मीटर दौड़ के लिए अर्हता प्राप्त कर ली।
  • कजाखस्तान के अलमाटी में संपन्न 26 वें जी कोसनोव मेमोरियल मीट में दुती ने महिलाओं की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा की हीट्स (फाइनल में स्थान बनाने के लिए अर्हता रेसों की शृंखला) में 11:30 सेकंड में रेस पूरी कर यह उपलब्धि प्राप्त की।
  • बाद में संपन्न फाइनल में दुती ने 11:24 सेकंड का समय निकालकर रजत पदक प्राप्त किया।
  • साथ ही दुती ने अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड में भी सुधार लाया जो इससे पूर्व 11:33 सेकंड का था।
  • रियो के लिए अर्हता समय 11:32 सेकंड था।
  • दुती 100 मीटर अर्हता प्रणाली लागू किए जाने के बाद इस स्पर्धा में अर्हता प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला एथलीट हैं।
  • इससे पूर्व पी.टी. ऊषा ने वर्ष 1980 के मॉस्को ओलंपिक में 100 मीटर स्पर्धा में भाग लिया था परंतु तब क्वॉलिफिकेशन प्रणाली नहीं थी।
  • पी.टी.ऊषा को फाइनल में चौथा स्थान प्राप्त हुआ था।
  • दुती ओडिशा राज्य की प्रथम एथलीट हैं जिसने ओलंपिक के किसी व्यक्तिगत स्पर्धा के लिए अर्हता प्राप्त की है।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.facebook.com/AFIIndiaofficial/photos/a.465418483577208.1073741828.435359463249777/984730378312680/?type=3&theater
http://indianexpress.com/article/sports/sport-others/dutee-chand-qualifies-for-rio-2016-olympics-in-womens-100m-2874973/
http://www.thehindu.com/sport/other-sports/rio-olympics-2016-dutee-chand-qualifies-for-rio-olympics-in-100m/article8772869.ece
http://www.bbc.com/sport/athletics/36631294