दादा जे.पी. वासवानी

प्रश्न-हाल ही में दादा जे.पी. वासवानी का निधन हो गया। वह थे-
(a) पर्यावरणविद्
(b) आध्यात्मिक गुरु
(c) इतिहासकार
(d) योग गुरु
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 12 जुलाई, 2018 को प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु दादा जे.पी. वासवानी का निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे।
  • वह पुणे स्थित गैर सरकारी संगठन (NGO) साधु वासवानी मिशन के प्रमुख थे।
  • यह संस्था उनके गुरु साधु टी.एल. वासवानी द्वारा स्थापित की गई थी।
  • जिसके विश्व भर में कई केंद्र हैं।
  • यह संस्था सामाजिक और परोपकार संबंधी कार्य करती है।
  • इसके अलावा उन्होंने शाकाहार और पशु अधिकारों के प्रचार के क्षेत्र में भी कार्य किया था।
  • उन्हें अप्रैल, 1998 में ‘यू थांट पींस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था।
  • वह लगभग 130 से अधिक किताबें लिख चुके थे।

लेखक विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://indianexpress.com/article/cities/pune/dada-vaswani-passes-away-at-99-5257473/
http://www.dnaindia.com/india/report-spiritual-leader-dada-jp-vaswani-whose-birthday-is-international-forgiveness-day-dies-aged-99-2636257