दमा (अस्थमा) नियमावली

प्रश्न-हाल ही में नई दिल्ली में दमे (अस्थमा) के विषय में स्कूलों के लिए एक नियमावली जारी की गई। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह नियमावली केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जारी की।
(b) यह नियमावली एक गैर-लाभकारी संगठन लंग केयर फाउंडेशन द्वारा तैयार की गई है।
(c) यह नियमावली 12 विभिन्न भाषाओं में अनुवादित है।
(d) इस नियमावली को भारत के 1 लाख से अधिक स्कूलों में लागू किया जाएगा।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 31 अक्टूबर, 2018 को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा नई दिल्ली में दमे (अस्थमा) के विषय में स्कूलों के लिए एक नियमावली जारी की गई।
  • यह नियमावली एक गैर-लाभकारी संगठन लंग केयर फाउंडेशन द्वारा तैयार की गई है।
  • इस नियमावली की नई दिल्ली स्थित एम्स, सर गंगा राम अस्पताल, कोलकाता स्थिति फोटिंस अस्पताल और बंगलुरू स्थित अपोलो अस्पताल के डाक्टरों सहित भारत के प्रमुख डाक्टरों ने समीक्षा की है।
  • यह नियमावली 11 विभिन्न भाषाओं में अनुवादित है।
  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा प्रदत्त स्वीकृति के तहत इस नियमावली को भारत के 1 लाख से अधिक स्कूलों में लागू किया जाएगा।
  • यह भारत भर के पर्यावरण क्लबों के माध्यम से लागू की जाएगी।
  • इसमें बच्चों में दमा और स्कूलों द्वारा लागू की जाने वाली बेहतरीन कार्यप्रणाली के विषय में जानकारी प्रदान की गई है।
  • यह नियमावली भारत में अपने किस्म की पहली नियमावली है।
  • दया अर्थात अस्थमा एक ऐसी बीमारी है जिसके कारण श्वास नलियों में सिकुड़न और सूजन आ जाती है, जिससे सांस लेने में परेशानी होने लगती है।
  • दमा एक आनुवांशिक और पर्यावरणीय कारक युग्मित रोग है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
http://newsonair.nic.in/Main-News-Details.aspx?id=354723
drugtodayonline.com/medical-news/review/8385-dr-harsh-vardhan-launches-asthma-manual-for-schools.html