दक्षिण चीन सागर पर चीन का एकाधिकार नहीं

Tribunal Rejects Beijing’s Claims in South China Sea

प्रश्न-दक्षिणी चीन सागर में चीन के अधिकार पर किस देश ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में याचिका दायर की थी?
(a) फिलीपींस
(b) वियतनाम
(c) ताईवान
(d) मलेशिया
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 12 जुलाई, 2016 को हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने निर्णय दिया कि दक्षिणी चीन सागर पर चीन का कोई एकाधिकार नहीं है।
  • पांच सदस्यीय न्यायाधिकरण ने स्पष्ट किया कि चीन के पास ‘नाइन डैश लाइन’ के भीतर पड़ने वाले समुद्री इलाकों पर ऐतिहासिक अधिकार जताने का कोई कानूनी आधार नहीं है।
  • चीन ने न्यायाधिकरण के फैसले को मानने से इंकार किया है।
  • फिलीपींस ने दक्षिणी चीन सागर में चीन के अधिकार वाले दावे को चुनौती देते हुए 2013 में याचिका दायर की थी।
  • चीन शुरुआत से ही न्यायाधिकरण को अवैध बताता आ रहा है और इसकी कार्यवाही का बहिष्कार करता रहा है।
  • गौरतलब है कि न्यायाधिकरण के फैसले के खिलाफ अपील नहीं की जा सकती है।
  • इस फैसले को मनवाने के लिए न्यायाधिकरण सक्षम नहीं है और इसका पालन सम्बधित पक्षों की इच्छा पर निर्भर करता है।
  • उल्लेखनीय है कि दक्षिणी चीन सागर का विवादित क्षेत्र वैश्विक कारोबार की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है और प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है।
  • इसमें तेल, मूंगे की चट्टानें और द्वीप शामिल हैं, जिन पर अन्य देश भी दावा करते हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pca-cpa.org/wp-content/uploads/sites/175/2016/07/PH-CN-20160712-Press-Release-No-11-English.pdf
https://pca-cpa.org/wp-content/uploads/sites/175/2016/07/PH-CN-20160712-Award.pdf
http://www.nytimes.com/2016/07/13/world/asia/south-china-sea-hague-ruling-philippines.html?_r=0