तीस्ता रंगीत पर्यटन महोत्सव, 2017

Teesta Rangit Tourism Festival 2017

प्रश्न-27-31 दिसंबर, 2017 के मध्य तीस्ता रंगीत पर्यटन महोत्सव, 2017 किन दो जिलों के विभिन्न पहाड़ी शहरों में आयोजित किया जा रहा है?
(a) दार्जिलिंग, बांकुरा
(b) दार्जिलिंग, कलिम्पोंग
(c) दार्जिलिंग, बांकुरा
(d) दार्जिलिंग, पुरुलिया
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 27 दिसंबर, 2017 को गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (GTA-Gorkhaland Territorial Administration) के चेयरमैन बिनॉय तमांग ने 5 दिवसीय तीस्ता रंगीत पर्यटन महोत्सव, 2017 का शुभारंभ दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल में किया।
  • इस महोत्सव का समापन 31 दिसंबर, 2017 को हुआ।
  • यह महोत्सव दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जिलों के विभिन्न पहाड़ी शहरों में क्रमिक ढंग से आयोजित किया गया।
  • महोत्सव दार्जिलिंग में 27-29 दिसंबर, 2017 के मध्य, कुर्सीओंग में 28-30 दिसंबर, 2017 के मध्य 29-30 दिसंबर, 2017 के मध्य कालिम्पोंग और 30-31 दिसंबर, 2017 के मध्य मिरीक में आयोजित किया गया।
  • दार्जिलिंग में इस महोत्सव का आयोजन गोरखालैंड क्षेत्रीय या प्रादेशिक प्रशासन, राज्य पर्यटन विभाग और सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
  • इस पर्यटन महोत्सव का ब्रांड एंबेसडर तेनजिंग नोर्गे शेरपा को नामित किया गया था।
  • इस महोत्सव के दौरान पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विविध कार्यक्रमों यथा सौंदर्य प्रतियोगिता, संगीत कार्यक्रम, श्रवान प्रदर्शनी, नृत्य प्रतिस्पर्धा, मैराथन दौड़, पुरुष प्रदर्शनी, तथा पारंपरिक घुड़सवारी और नौकायन, पैराग्लाइडिंग और माउंटेन बाइकिंग का आयोजन किया गया।

संबंधित लिंक
https://darjeelingfestivals.com/
http://www.travindinstitute.com/news-and-updates/2017/12/11/darjeeling-to-host-5-day-teesta-rangit-tourism-festival
http://www.mungpoo.org/2017/12/teesta-rangit-tourism-festival-2017-from-27.html
https://www.jagran.com/west-bengal/darjeeling-tourist-festival-teesta-rangeet-17257361.html
https://www.jagran.com/west-bengal/darjeeling-teesta-rangit-festival-mirik-17243126.html