तीसरी विश्व युवा गोष्ठी

World youth forum Egypt

प्रश्न-हाल ही में विश्व युवा गोष्ठी का आयोजन कहां किया गया?
(a) विएना
(b) कोलकाता
(c) दुबई
(d) शर्म-अल-शेख (मिस्र)
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 4-10 नवंबर, 2017 के मध्य तीसरी विश्व युवा गोष्ठी का आयोजन शर्म-अल-शेख, मिस्र में किया गया।
  • इस गोष्ठी की हैशटैग लाइन ‘वी नीड टू टॉक’ (We need to talk) थी।
  • इस सात दिवसीय गोष्ठी का उद्घाटन मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतेह अल-सीसी ने किया।
  • इस गोष्ठी में भारत की ओर से युवा मामले और खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भाग लिया।
  • इसका उद्देश्य संपूर्ण विश्व से युवाओं को मुख्य वैश्विक नीति निर्धारकों से जोड़ना था।
  • इसमें व्यापार में युवाओं की भूमिका, भविष्य के नेताओं के निर्माण की नवीन पद्धतियां, चुनौतियों, लिंग समानता और महिला सशक्तिकरण से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
  • इस शिखर सम्मेलन में 14 देशों के प्रमुख, युवा मामलों के मंत्री और संयुक्त राष्ट्र, अरब लीग और अफ्रीकी संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=173225
https://www.facebook.com/World-Youth-Forum-EGYPT-Nov-17-126888237943689/
http://www.bbc.com/news/blogs-trending-41842825
http://english.ahram.org.eg/NewsContent/1/64/281238/Egypt/Politics-/Egypts-Sisi-receives-French-FM-on-sidelines-of-Wor.aspx