तीन उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति

new Chief Justices of HCs
प्रश्न-अप्रैल, 2019 में कर्नाटक उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया है?
(a) न्यायमूर्ति पी.आर. रामचंद्र मेनन
(b) न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका
(c) न्यायमूर्ति श्रीपति रवीन्द्र
(d) न्यायमूर्ति गोविंद माथुर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 30 अप्रैल, 2019 को कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और राजस्थान उच्च न्यायालय में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई।
  • बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका को कर्नाटक उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  • केरल उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पी.आर. रामचंद्र मेनन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं।
  • दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्रीपति रवीन्द्र भर को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  • ज्ञातव्य है कि भारत के राष्ट्रपति द्वारा उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और संबंधित राज्य के राज्यपाल के परामर्श से की जाती है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://barandbench.com/justice-ravindra-bhat-chief-justice-rajasthan-high-court/

https://www.thehindu.com/news/national/other-states/sc-collegium-recommends-5-new-chief-justices-of-hcs/article26799803.ece

https://timesofindia.indiatimes.com/india/supreme-court-collegium-recommends-names-of-5-judges-as-chief-justices-of-high-courts/articleshow/68809738.cms