ताइवान को सैन्य उपकरणों की बिक्री मंजूरी

REFILE-U.S. approves possible $330 million military sale to Taiwan –Pentagon

प्रश्न-हाल ही में किस देश ने ताइवान को सैन्य उपकरणों की बिक्री हेतु मंजूरी प्रदान की है?
(a) ब्रिटेन
(b) रूस
(c) अमेरिका
(d) फ्रांस
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 24 सितंबर, 2018 को अमेरिकी विदेश विभाग ने ताइवान को सैन्य उपकरण और कल पुर्जे की बिक्री हेतु मंजूरी प्रदान की।
  • 33 करोड़ डॉलर राशि के इस सौदे के तहत अमेरिका ताइवान को एफ-16 लड़ाकू विमान और सी-130 मालवाहक विमानों सहित अन्य विमानों के कल पुर्जे मुहैया कराएगा।




  • ज्ञातव्य है कि चीन ‘वन चाइना नीति’ के तहत ताइवान को अपने देश का हिस्सा मानता है।
  • अधिकांशतः देश चीन की इस नीति का समर्थन करते हैं।
  • ऐसी स्थिति में अमेरिकी द्वारा ताइवान को सैन्य उपकरणों की आपूर्ति अमेरिका-चीन संबंधों को और प्रभावित कर सकती है।

संबंधित लिंक
https://www.reuters.com/article/usa-taiwan-military/us-approves-possible-330-million-military-sale-to-taiwan-pentagon-idUSL2N1WA1L2
https://thediplomat.com/2018/09/us-approves-possible-sale-of-military-aviation-spare-parts-for-taiwan/