डॉ. रुथ कैथेरिना मार्था फॉव

Dr. Ruth Katherina Martha Pfau

प्रश्न-हाल ही में डॉ. रुथ कैथेरिना मार्था फॉव का निधन हो गया। वह थीं-
(a) जर्मन-बांग्लादेश चिकित्सक
(b) जर्मन-पाकिस्तानी चिकित्सक
(c) अमेरिकन-पाकिस्तानी चिकित्सक
(d) कनाडियन-पाकिस्तानी चिकित्सक
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 10 अगस्त, 2017 को जर्मन-पाकिस्तानी चिकित्सक एवं नन सिस्टर डॉ. रुथ कैथेरिना मार्था फॉव (Dr. Ruth Katherina Martha Pfau) का कराची में निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं।
  • वह देश में कुष्ठ रोग के उन्मूलन हेतु अपने जीवन को समर्पित करने के लिए पाकिस्तान की ‘मदर टेरेसा’ के रूप में लोकप्रिय थीं।
  • उनका जन्म वर्ष 1929 में जर्मनी में हुआ था।
  • उन्हें वर्ष 1979 में हिलाल-ए-इम्तियाज, वर्ष 1989 में हिलाल-ए-पाकिस्तान, वर्ष 2002 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार तथा वर्ष 2015 में जर्मन स्टॉफर मेडल से सम्मानित किया गया था।

संबंधित लिंक
http://dunyanews.tv/en/Pakistan/400706-Mother-Teresa-of-Pakistan-Dr-Ruth-Pfau-hospitali
https://en.wikipedia.org/wiki/Ruth_Pfau