डॉ. नरेंद्र ध्रुव बत्रा को आईओसी का सदस्य चुना गया

FIH President Dr. Batra elected IOC member
प्रश्न-प्रमुख खेल संगठन अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) का अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन है?
(a) रणधीर सिंह
(b) एरिक ताहिर
(c) डॉ. नरेंद्र ध्रुव बत्रा
(d) हैदर अली अब्बास
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 26 जून, 2019 को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र ध्रुव बत्रा को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का सदस्य चुना गया।
  • यह निर्णय स्विट्जरलैंड के लुसाने में आईओसी के 134वें सत्र की बैठक में लिया गया।
  • वह पहले भारतीय खेल प्रशासक हैं, जो एफआईएच ओर आईओए के अध्यक्ष पद के साथ-साथ आईओसी के सदस्य का पद संभाल रहे हैं।
  • आईओसी में अब भारतीय सदस्यों की संख्या दो हो गई है। वर्ष 2016 में रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबानी को इस समिति का सदस्य चुना गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://fih.ch/news/fih-president-dr-batra-elected-ioc-member/

http://hockeyindia.org/news/hockey-india-congratulates-dr-narinder-dhruv-batra-on-being-elected-as-ioc-member.html