डी.ए.एन.एक्स-19: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह रक्षा अभ्यास

DANX-19

प्रश्न-सही कथन का चुनाव कीजिए-
(1) हाल ही में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह रक्षा अभ्यास (डी.ए.एन.एक्स.) के पहले संस्करण का आयोजन किया गया।
(2) इसका आयोजन अंडमान और निकोबार कमान के द्वारा किया गया।
(3) इस अभ्यास में भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बल ने भी भाग लिया।
(4) डी.ए.एन.एक्स. के दूसरे संस्करण का आयोजन वर्ष 2020 में किया जाएगा।
(a) केवल (1) और (2)
(b) केवल (1),(2) और (3)
(c) केवल (2) और (3)
(d) (1), (2), (3) और (4)
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 14-18 अक्टूबर, 2019 के बीच अंडमान और निकोबार कमान (ए.एन.सी.) ने अंडमान और निकेाबार द्वीपसमूह रक्षा अभ्यास-2019 (डी.ए.एन.एक्स.-19) के दूसरे संस्करण का संचालन किया।
  • पांच दिनों तक चले व्यापक स्तर के इस संयुक्त सेवा अभ्यास में भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बल ने भाग लिया।
  • अंडमान और निकोबार कमान के आंतरिक बलों के अतिरिक्त सेना की नवगठित सशस्त्र बल विशेष परिचालन डिवीजन (ए.एफ.एस.ओ.डी.) के विशेष बलों, पोतों एवं विमानों ने भी इस अभ्यास में भागीदारी की।
  • अभ्यास के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की क्षेत्रीय अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए कमांड की जिम्मेदारी के पालन हेतु ए.एन.सी. मुख्यालय की रक्षात्मक योजनाओं को मान्यता देने के लिए लामबंदी और क्षेत्र युद्धाभ्यास किया गया।

लेखक-वृषकेतृ राय

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=193871