डीडी विज्ञान और भारत विज्ञान

DD Science & India Science

प्रश्न-15 जनवरी, 2019 को किन दो पहलों की शुरुआत विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने दूरदर्शन और प्रसार भारती के साथ किया?
(a) डीडी संस्कृति और डीडी भारत
(b) डीडी विज्ञान और डीडी संस्कृति
(c) डीडी विज्ञान और भारत विज्ञान
(d) भारत विज्ञान और डीडी संस्कृति
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 15 जनवरी, 2019 को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने विज्ञान संचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की दो पहलों का उद्घाटन किया।
  • ये दो पहलें डीडी विज्ञान (DD Science) और भारत विज्ञान (India Science) हैं।
  • इन दोनों पहलों की शुरुआत विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने दूरदर्शन और प्रसार भारती के साथ मिलकर किया है।
  • डीडी विज्ञान का प्रसारण 1 घंटे की अवधि तक (सोमवार से शानिवार तक 5.00 बजे से 6 बजे तक) दूरदर्शन राष्ट्रीय चैनल पर होगा।
  • भारत विज्ञान (India Science) एक इंटरनेट आधारित चैनल है, जो किसी भी इंटरनेट-सक्षम डिवाइस पर उपलब्ध होगा।
  • इन दोनों चैनलों पर विज्ञान पर आधारित वृत्तचित्र, स्टूडियो आधारित विचार-विमर्श और वैज्ञानिक संस्थानों के वर्चुअल (आभासी) वाकथ्रू, साक्षात्कार और लघु फिल्मों का प्रसारण किया जाएगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.dst.gov.in/pressrelease/department-science-technology-and-doordarshan-launch-dd-science-india-science-channels

https://www.thehindu.com/sci-tech/science/dd-science-channel-launched/article26001241.ece

https://www.thehindubusinessline.com/news/science/dd-science-india-science-channels-launched/article25999642.ece