डब्ल्यूएचओ के नए महानिदेशक

World Health Assembly elects Dr Tedros Adhanom Ghebreyesus as new WHO Director-General

प्रश्न-हाल ही में किसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) का नया महानिदेशक चुना गया?
(a) डॉ. मार्गरेट चान
(b) डॉ. टेड्रोस एधानोम घेब्रेयेसस
(c) डॉ. लिन डॉन
(d) एंटनी लेक
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 23 मई, 2017 को डॉ. टेड्रोस एधानोम घेब्रेयेसस (Dr. Tedros Adhanom Ghebreyesus) को विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया।
  • उनको इथियोपिया सरकार द्वारा नामित किया गया था।
  • वे 1 जुलाई, 2017 को कार्यभार ग्रहण करेंगे, जो 5 वर्षों का होगा।
  • वह वर्ष 2012-16 के मध्य इथियोपिया के विदेश मंत्री तथा वर्ष 2005-12 के मध्य स्वास्थ्य मंत्री रहे।
  • इस पद पर वह डॉ. मार्गरेट चान का स्थान लेंगे, जो 1 जनवरी, 2007 से एब्ल्यूएचओ की महानिदेशक पद पर रहीं।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट एजेंसी है, जिसकी स्थापना 7 अप्रैल, 1948 को हुई थी।
  • इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में है।

संबंधित लिंक
http://www.who.int/mediacentre/news/releases/2017/director-general-elect/en/
https://www.nytimes.com/2017/05/23/health/tedros-world-health-organization-director-general.html?_r=0
http://www.thehindubusinessline.com/news/who-gets-a-new-chief-ethiopias-dr-tedros-adhanom-ghebreyesus/article9711411.ece
http://hindi.cri.cn/1153/2017/05/23/1s214585.htm

One thought on “डब्ल्यूएचओ के नए महानिदेशक”

Comments are closed.