टीबी के खिलाफ महिलाओं की विजय पर राष्ट्रीय सम्मेलन‚ 2021

National Conference on Women Winning against TB

प्रश्न-16 दिसंबर‚ 2021 को टीबी के खिलाफ महिलाओं की विजय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया?
(a) लखनऊ
(b) कोलकाता
(c) नई दिल्ली
(d) पुणे
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 16 दिसंबर‚ 2021 को टीबी के खिलाफ महिलाओं की विजय पर राष्ट्रीय सम्मेलन (National Conference on Women Winning Against TB), 2021 विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
  • सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न नीतिगत समस्याओं पर चर्चा करना और जमीनी स्तर पर लैंगिक-संवेदनशील नीतियों के कार्यान्वयन के लिए मदद जुटाने हेतु सांसदों का समर्थन हासिल करना था।
  • उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
  • इसका आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय‚ भारत सरकार द्वारा किया गया।
  • गौरतलब है कि टीबी (तपेदिक) विश्वभर में एक सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई।
  • यह अकेले भारत में प्रतिवर्ष लगभग 26 लाख व्यक्तियों के जीवन को बुरी तरह से प्रभावित करती है।
  • उल्लेखनीय है कि भारत ने वर्ष 2025 तक देश में टीबी को समाप्त करने की घोषणा की है‚ जो कि 2030 की सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के समय सीमा से पहले है।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1782367
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1782405