झारखंड राज्य का नया प्रतीक चिह्न

unveiled the new logo of Jharkhand at Aryabhatta Hall, Morhabadi

प्रश्न-14 अगस्त, 2020 को झारखंड राज्य का नया प्रतीक चिह्न जारी किया गया। इस प्रतीक चिह्न में हाथी किसका द्योतक है?
(a) देश की समृद्धि में भागीदारी का द्योतक
(b) संघर्ष का द्योतक
(c) अलौकिक प्राकृतिक संपदा और समृद्धि का द्योतक
(d) खुशहाली और समृद्धि का द्योतक
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 14 अगस्त, 2020 को झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य का नया प्रतीक चिह्न जारी किया।
  • इस प्रतीक चिह्न के हरे रंग की वृत्ताकार परिधि में हाथी, झारखंड के लोक जीवन एवं संस्कृतिक, पलाश के फूलों और केंद्र में अशोक स्तंभ चित्रित है तथा प्रतीक चिह्न के ऊपरी भाग में झारखंड सरकार और नीचे गवर्नमेंट ऑफ झारखंड लिखा है।
  • हाथी झारखंड राज्य का राजकीय पशु है, जो राज्य की अलौकिक प्राकृतिक संपदा और समृद्धि का द्योतक है।
  • झारखंड का लोक जीवन और संस्कृति-झारखंड की समृद्ध एवं अद्भूत सांस्कृतिक विरासत, सदियों पुरानी परंपरा, वाद्ययंत्र, गीत और नृत्य की अमिट छाप को लोगों के जेहन में प्रतिबिबिंत करता है।
  • पलाश का फूल राज्य का राजकीय पुष्प है। सुर्ख लाल रंगे के ये फूल झारखंड के सौंदर्य की गाथा को बयां करते हैं। लाल रेंग क्रीति का प्रतीक है, जो यही के लोगों के संघर्ष को दर्शाता है।
  • अशोक स्तंभ राष्ट्र का प्रतीक चिह्न होने के साथ-साथ राज्य की संप्रभुता का वाहक है। इस चिह्न को रेखांकित करने का तात्पर्य है कि झारखंड भी देश की समृद्धि में भागीदार है।
  • हरा रंग झारखंड की हरियाली से आच्छादित धरा व वन संपदा की परिपूर्णता को दर्शाता है। यह खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://prdjharkhand.in/iprd/view_press_release_photo.php?prid=26779