जैव प्रौद्योगिकी नवाचार संगठन (BIO) अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-2017

BIO CONVENTION LOGO_HORIZONTAL_DA_CMYK

प्रश्न-19-22 जून, 2017 के मध्य ‘जैव प्रौद्योगिकी नवाचार संगठन (BIO) अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-2017’ का आयोजन कहां किया गया?
(a) रियो डी जेनेरियो
(b) सैन डिएगो
(c) वियना
(d) बीजिंग
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 19-22 जून, 2017 के मध्य जैव प्रौद्योगिकी नवाचार संगठन (BIO) अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-सैन डिएगो, अमेरिका में आयोजित किया गया।
  • बीआईओ का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन जैव प्रौद्योगिकी उद्योग का सबसे बड़ा वैश्विक कार्यक्रम है।
  • इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी जैव प्रौद्योगिकी नवाचार संगठन द्वारा की जाती है।
  • बीआईओ 1,100 जैव प्रौद्योगिकी कंपनियों, शैक्षणिक संस्थानों, अमेरिका और 30 से अधिक अन्य देशों में राज्य जैव प्रौद्योगिकी केंद्रों और संबंधित संगठनों का प्रतिनिधित्व करता है।
  • बीआईओ के सदस्य नवाचार स्वास्थ्य सेवा, कृषि, औद्योगिक और पर्यावरण संबंधी जैव प्रौद्योगिकी उत्पादों के अनुसंधान और विकास में लगे हैं।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री वाई.एस. चौधरी के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल बीआईओ-2017 में भाग लिया।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=165802
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=65614
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=165776
http://convention.bio.org/program/