जापान की कैबिनेट द्वारा राजा को पदत्याग की इजाजत देने वाला विधेयक मंजूर

Japan cabinet approves Emperor Akihito abdication bill

प्रश्न-हाल ही में जापान की कैबिनेट ने राजा को पदत्याग की इजाजत देने वाला विधेयक मंजूर किया। वर्तमान में जापान के राजा है-
(a) योशीहितो
(b) अकिहितो
(c) नारूहितो
(d) मारूहितो
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 19 मई, 2017 को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे की कैबिनेट ने राजा को पदत्याग की इजाजत देने वाले विधेयक को मंजूरी प्रदान की।
  • जिसके तहत जापान के बुजुर्ग राजा अकिहितो राज सिंघासन छोड़ सकते हैं।
  • यह पिछली दो शताब्दियों में जापान के किसी राजा द्वारा परित्याग का पहला मामला है।
  • यह विधेयक अंतिम मंजूरी के लिए जापान की संसद ‘डायट’ को भेजा जाएगा।
  • गौरतलब है कि मौजूदा जापानी कानून में राजगद्दी छोड़ने का कोई प्रावधान नहीं है।
  • इसलिए जापान सरकार द्वारा इसे संभव बनाने के लिए विधेयक तैयार किया गया।
  • ज्ञातव्य है कि अगस्त, 2015 में 83 वर्षीय राजा अकिहितो ने सार्वजनिक रूप से बढ़ती उम्र और गिरती सेहत का जिक्र किया था।
  • जिसे उनके सबसे बड़े बेटे युवराज नारूहितो को राजगद्दी सौंपने की उनकी इच्छा के तौर पर देखा गया।

संबंधित लिंक
http://www.aljazeera.com/news/2017/05/japan-cabinet-approves-emperor-akihito-abdication-bill-170519033810354.html
http://www.telegraph.co.uk/news/2017/05/19/japan-cabinet-approves-bill-allow-emperor-akihito-abdicate/
http://www.npr.org/sections/thetwo-way/2017/05/19/529125693/japans-cabinet-moves-to-allow-emperor-to-abdicate