जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक‚ 2022

प्रश्न-नवंबर‚ 2021 में जारी जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक‚ 2022 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस सूचकांक में कजाकिस्तान को अंतिम स्थान प्राप्त हुआ है।
(ii) सूचकांक में डेनमार्क को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
(iii) सूचकांक में भारत 10वें स्थान पर रहा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (i), (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (ii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • नवंबर‚ 2021 में जर्मनवाच‚ न्यू क्लाइमेट इंस्टीट्यूट एवं क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क द्वारा संयुक्त रूप से जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (Climate Change Performance Index), 2022 जारी किया गया है।
  • इसका उद्देश्य जलवायु संरक्षण पर महत्वकांक्षी कार्य करने में असफल देशों पर सामाजिक एवं राजनीतिक दबाव डालने एवं जलवायु नीतियों पर अच्छा काम करने वाले देशों को चिन्हित करना है।
  • इस सूचकांक में डेनमार्क को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • शीर्ष 3 स्थान रिक्त रखे जाने के कारण डेनमार्क इस सूचकांक में चौथे क्रम पर है।
  • रिपोर्ट के अनुसार‚ प्रथम तीन स्थानों पर कोई भी देश स्थान नहीं बना सका‚ क्योंकि पेरिस समझौते के लागू होने के बाद भी किसी देश द्वारा जलवायु परिवर्तन के खतरनाक प्रभावों की रोकथाम हेतु पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए हैं।
  • सूचकांक में स्वीडन 5वें‚ नॉर्वे 6वें‚ यूनाइटेड किंगडम 7वें तथा मोरक्को 8वें स्थान पर रहा।
  • इसमें भारत को 10वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • जबकि गत वर्ष भी भारत 10वें स्थान पर ही था।
  • यह सूचकांक चार श्रेणियों में देशों के प्रदर्शन को आकलित करता है-
  1. ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन (GHG Emission) (कुल स्कोर का 40 प्रतिशत)।
  2. अक्षय ऊर्जा (Renewable Energy) (कुल स्कोर का 20 प्रतिशत)
  3. ऊर्जा उपयोग (Energy USe) (कुल स्कोर का 20 प्रतिशत)।
  4. जलवायु नीति (Climate Policy) (कुल स्कोर का 20 प्रतिशत)।
  • यह सूचकांक पहली बार वर्ष 2005 में जारी किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ccpi.org/wp-content/uploads/CCPI-2022-Results_2021-11-10_A4-1.pdf