जनित रोगों के विषय में जन-जागरूकता अभियान

प्रश्न-17-19 जुलाई के मध्य केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कहां मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसे वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के उपायों के संदर्भ में लोगों को संवेदनशील एवं गतिशील बनाने हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाया?
(a) चंडीगढ़
(b) बंगलुरू
(c) नई दिल्ली
(d) मुंबई
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 17-19 जुलाई, 2019 के मध्य केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसे वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के उपायों के संदर्भ में लोगों को संवेदनशील एवं गतिशील बनाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।
  • इस अभियान का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने किया।
  • केंद्र, राज्य व स्थानीय निकायों द्वारा संयुक्त रूप से पब्लिक स्वास्थ्य हेतु सम्भवतः यह पहली पहल है।
  • इस अभियान का उद्देश्य दिल्ली में मच्छरों के प्रजनन की रोकथाम हेतु लोगों को भागीदार बनाना है।

लेखक-विजय प्रताप

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.business-standard.com/multimedia/video-gallery/general/harsh-vardhan-launches-public-awareness-campaign-to-control-of-vector-borne-diseases-in-delhi-87617.htm
https://www.businesstoday.in/pti-feed/three-day-campaign-to-raise-awareness-on-dengue-malaria-in-south-delhi/story/365650.html