छैगांवमाखन उदवहन सिंचाई परियोजना

Chhaigaonmakhan Lift Irrigation Project

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘छैगांवमाखन उदवहन सिंचाई परियोजना’ का शिलान्यास किया?
(a) छत्तीसगढ़
(b) मध्य प्रदेश
(c) राजस्थान
(d) गुजरात
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 23 दिसंबर, 2016 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा जिले के छैगांवमाखन में ‘छैगांवमाखन उदवहन सिंचाई परियोजना’ का शिलान्यास (भूमि-पूजन) किया।
  • इस परियोजना का उद्देश्य ‘इंदिरा सागर सिंचाई परियोजना’ से भौगोलिक स्थिति के कारण वंचित किसानों के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है।
  • इस परियोजना से खंडवा जिले के 58 गांवों के 35 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी।
  • इससे खंडवा तहसील के 51 और पंधान तहसील के 7 गांव लाभान्वित होंगे।
  • परियोजना की लागत 536 करोड़, 99 लाख रुपये आकलित की गई है।
  • परियोजना 3 वर्षों में पूरी होगी।
  • छैगांवमाखन उदवहन सिंचाई प्रणाली की विशेषता यह है कि इसमें पाइप वितरण प्रणाली से प्रत्येक ढाई हेक्टेयर तक के चक पर एक आउटलेट दिया जाएगा।
  • जिससे किसान बहुत आसानी से फव्वारा पद्धति या ड्रिप पद्धति से सिंचाई कर सकेंगे।

संबंधित लिंक
https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/812280423120248833
http://www.mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20161223N24&LocID=1&PDt=12/23/2016
http://www.univarta.com/news/states/story/728177.html
http://www.mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20161222N1&LocID=1&PDt=12/22/2016