चोगम-2018

प्रश्न-19-20 अप्रैल, 2018 के मध्य राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों की बैठक (चोगम), 2018 कहां संपन्न हुई?
(a) माल्टा
(b) लंदन
(c) वनवातु
(d) रवांडा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 19-20 अप्रैल, 2018 के मध्य 25वें राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों की बैठक (Commonwealth Heads of Government Meeting) ‘चोगम-2018’ लंदन, (यू.के.) में संपन्न हुआ।
  • इस सम्मेलन का मुख्य विषय (Theme) ‘एक साझे भविष्य की ओर’ (Towards a Common Future) था।
  • इस शिखर सम्मेलन में वैश्विक जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद एवं शरणार्थी समस्या आदि विषयों पर चर्चा की गई।
  • इस राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
  • ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने इस सम्मेलन की अध्यक्षता की।
  • यूनाइटेड किंगडम के यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद यह पहला राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन था।
  • ज्ञातव्य है कि 53 सदस्यीय राष्ट्रमंडल की नीव उपनिवेशवादी सिद्धांत पर आधारित थीं।
  • 19वीं शताब्दी में ब्रिटेन के उपनिवेश अनेक महाद्वीपों में फैले हुए थे।
  • 19 शताब्दी के पूर्वार्ध से ही इन उपनिवेशों में डोमिनियन स्टेट्स की मांग उठने लगी।
  • धीरे-धीरे कनाडा (1867), ऑस्ट्रेलिया (1901), न्यूजीलैंड (1907), दक्षिण अफ्रीका (1910) व आयरलैंड (1921) को डोमिनियन स्टेट्स का दर्जा प्राप्त हो गया।
  • वर्ष 1887 में ब्रिटेन व डोमिनियन स्टेट्स के प्रधानमंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।
  • इसके बाद वर्ष 1926 में इम्पीरियल सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें ‘बालफोर रिपोर्ट को स्वीकृति प्रदान की गई।
  • इन डोमिनियन स्टेट्स को ब्रिटेन के समकक्ष माना गया।
  • लेकिन ब्रिटिश क्राउन के प्रति श्रद्धा रखना इस समूह की अनिवार्य शर्त थी।
  • वर्ष 1940 के दशक में अनेक राष्ट्र ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हो गए जिनमें भारत भी एक था।
  • भारत ने यद्यपि राष्ट्रमंडल का सदस्य बनना स्वीकार किया लेकिन उसने ब्रिटिश महारानी के प्रति निष्ठा रखना स्वीकार नहीं किया।
  • भारत ने अपने को गणतंत्र घोषित कर दिया तथा महारानी को राज्य का मुखिया स्वीकार करने से मना कर दिया।
  • वर्ष 1949 में राष्ट्रमंडल देशों के प्रधानमंत्रियों के सम्मेलन में यह स्वीकार किया गया कि भारत एक गणराज्य होते हुए भी राष्ट्रमंडल का सदस्य रह सकता है।
  • ब्रिटिश महारानी को अब स्वतंत्र राष्ट्रों के समूह के प्रतीक मात्र के रूप में माना गया।
  • इस बदलाव से अनेक राष्ट्र राष्ट्रमंडल के सदस्य बन गए तथा ब्रिटिश राष्ट्रमंडल स्वतंत्र राष्ट्रों का राष्ट्रमंडल बन गया।
  • 26वां चोगम वर्ष 2020 में रवांडा में प्र्रस्तावित है।

संबंधित लिंक
http://thecommonwealth.org/chogm