चीनी वैज्ञानिकों के नाम पर पांच लघु ग्रह

Five minor planets named after top Chinese scientists

प्रश्न-चीन के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक का नाम है-
(a) तू-यूयू
(b) जेंग जेमिन
(c) झांग कुनहाओ
(d) झी जियालिन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 4 जनवरी, 2016 को बीजिंग में चीनी उप-प्रधानमंत्री लियू यांगडोंग (सी) ने पांच छोटे ग्रहों के नामकरण समारोह में भाग लिया।
  • पांच नये खोजे गए लघु ग्रहों का नामकरण, चीनी वैज्ञानिकों के नाम पर किया गया है।
  • ग्रहों का यह नामकरण चीनी विज्ञान अकादमी (CAS) की राष्ट्रीय खगोलीय वेधशालाओं के सुझाव के आधार पर तथा अंतर्राष्ट्रीय वेधशालाओं के सुझाव के आधार पर तथा अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) के अनुमोदन के बाद किया गया है।
  • चीनी उप-प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सभी पांचों वैज्ञानिकों को प्रमाण पत्र प्रदान किये।
  • लघुग्रह संख्या 31230 का नामकरण मलेरिया के इलाज के लिए आर्टीमिसिनिन की खोज के लिए फिजियोलॉजी तथा चिकित्सा में 2015 के नोबेल पुरस्कार विजेता तू यूयू (Tu Youyou) के नाम पर किया गया है।
  • लघु ग्रह संख्याओं 12935, 19282, 32928 तथा 9221 वाले अन्य लघुग्रहों के नामकरण क्रमशः झेंग जेमिन, झांग कुनहाओ, झी जियालिन तथा वू लियांगयांग वैज्ञानिकों के नाम पर किये गये हैं, इन्होंने तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है तथा राज्य तथा देश का शीर्ष वैज्ञानिक और तकनीकी पुरस्कार प्राप्त किया है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://news.xinhuanet.com/english/2016-01/05/c_134979383.htm