चांद पर कपास के बीज का अंकुरण

China Focus Moon sees first cotton-seed sprout

प्रश्न-3 जनवरी, 2019 को चंद्रमा के अनदेखे हिस्से पर लैंड करने वाले चीन के चांग’ ई-4 मिशन द्वारा संचालित प्रयोग के तहत चांद पर पहली बार किस पौधे के बीज के अंकुरण में सफलता प्राप्त हुई है?
(a) सफेद सरसों
(b) आलू
(c) कपास
(d) मक्का
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • चीन के चांग ई-4 मिशन के तहत एक लैंडर को चांद की सतह पर उतारा गया है।
  • इस लैंडर के साथ एक जैविक प्रयोग को संचालित करने के लिए एक कनस्तर भी चांद पर भेजा गया है।
  • इस कनस्तर में कपास, सफेद सरसों, आलू, अरेबिडोप्सिस के बीजों के साथ फ्रूट फ्लाई के अंडे तथा कुछ खमीर (Yeast) भी भेजा गया था।
  • इस मिशन द्वारा भेजी गई तस्वीरों से स्पष्ट होता है कि चांद पर केवल कपास के बीजों में ही अंकुरण हुआ जबकि अन्य किसी बीज में अंकुरण नहीं हुआ।
  • यह प्रथम अवसर है जब चंद्रमा पर कोई जैविक पदार्थ विकसित हुआ है।
  • हालांकि पूर्व में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा पौधों को उगाने में सफलता प्राप्त की जा चुकी है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.xinhuanet.com/english/2019-01/15/c_137745505.htm
https://www.usnews.com/news/world/articles/2019-01-15/chinas-cotton-seeds-sprout-on-the-moon
https://www.the-scientist.com/news-opinion/china-is-growing-cotton-on-the-moon-65321
https://edition.cnn.com/2019/01/15/asia/china-moon-cotton-intl/index.html