चमेली देवी जैन पुरस्कार‚ 2021

प्रश्न-3 अप्रैल‚ 2022 को मीडिया फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2021 का उत्कृष्ट महिला पत्रकार का चमेली देवी जैन पुरस्कार हेतु प्रदान करने की घोषणा की गई?
(a) आरिफा जौहरी
(b) प्रियंका दुबे
(c) नीलम शर्मा
(d) आरफा खानम शेरवानी
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 3 अप्रैल‚ 2022 को मीडिया फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2021 का उत्कृष्ट महिला पत्रकार का प्रतिष्ठित चमेली देवी जैन पुरस्कार मुंबई की पत्रकार आरिफा जौहरी को प्रदान करने की घोषणा की गई।
  • वह मुंबई में ‘स्क्रॉल डॉट इन’ में पत्रकार (रिपोर्टर) है।
  • इस पुरस्कार का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाज सुधारक चमेली देवी जैन के नाम पर रखा गया है‚ जो स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जेल गई थी।
  • इस पुरस्कार की स्थापना मीडिया फाउंडेशन द्वारा की गई है।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://thewire.in/media/journalist-aarefa-johari-wins-chameli-devi-jain-award