ग्रीन महानदी मिशन

Green Mahanadi Mission

प्रश्न-हाल ही में ओडिशा के मुख्यमंत्री ने ‘ग्रीन महानदी मिशन’ का शुभारंभ किया। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a)  मुख्यमंत्री ने बालंगीर और बरगढ़ जिले की यात्रा के दौरान महानदी के तट पर पौधा रोपित कर इस अभियान की शुरुआत की।
(b) अभियान के अंतर्गत महानदी, तेल, इब नदियों के तट पर कुल 2 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।
(c)  वृक्षारोपण अभियान महानदी के दोनों किनारों पर 15 जिलों में संचालित होगा।
(d) वृक्षारोपण 16,500 हेक्टेयर क्षेत्र में 500 किमी. तक किया जाएगा।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 24 जुलाई, 2018 को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ‘ग्रीन महानदी मिशन’ (वृक्षारोपण अभियान) का शुभारंभ किया।
  • मुख्यमंत्री ने बौद्ध और सुबरनपुर जिले की यात्रा के दौरान महानदी के तट पर पौधा रोपित कर इस अभियान की शुरुआत की।
  • इस अभियान के अंतर्गत महानदी, तेल और इब नदियों के तट पर कुल 2 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।
  • वृक्षारोपण अभियान महानदी के दोनों किनारों पर स्थित 15 जिलों में संचालित किया जाएगा।
  • वृक्षारोपण 16,500 हेक्टेयर क्षेत्र में 500 किमी. तक किया जाएगा।
  • इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नदी के किनारों पर हो रहे मृदा अपरदन (मिट्टी के कटाव) को रोकना और भूमिगत जल भंडार में वृद्धि करना है।

संबंधित लिंक…
https://www.thehindu.com/todays-paper/tp-national/odisha-cm-launches-green-mahanadi-mission/article24507935.ece
https://www.business-standard.com/article/news-ians/odisha-cm-launches-green-mahanadi-mission-118072401402_1.html