गौरी बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

प्रश्न-8 अक्टूबर, 2018 को किस देश ने परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम गौरी बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया?
(a) इराक
(b) ईरान
(c) बांग्लादेश
(d) पाकिस्तान
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 8 अक्टूबर, 2018 को पाकिस्तान ने पारंपरिक और परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम गौरी बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • यह परीक्षण पाकिस्तानी थलसेना के सामरिक बल कमान द्वारा किया गया।




  • इसका उद्देश्य थल सेना के सामरिक बल कमान की संचालन एवं तकनीकी तैयारी की जांच करना था।
  • यह सतह-से-सतह पर मार करने वाली मिसाइल है।
  • यह 1300 किमी. की दूरी तक जा सकती है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक
https://www.amarujala.com/world/pakistan/pakistan-successfully-tests-ghauri-missile
https://thediplomat.com/2018/10/pakistan-conducts-test-of-ghauri-medium-range-ballistic-missile/