खेलो इंडिया यूथ गेम्स का छठा संस्करण

प्रश्न – खेलो इंडिया यूथ गेम्स के छठे संस्करण के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 19-31 जनवरी‚ 2023 तक इसका आयोजन तमिलनाडु के चार शहरों में किया गया।
(b) इस संस्करण का आधिकारिक शुभंकर ’वीर मंगई रानी वेलू नाचियार’ था।
(c) महाराष्ट्र 57 स्वर्ण सहित कुल 158 पदक जीतकर पदक तालिका में पहले या शीर्ष स्थान पर रहा।
(d) हरियाणा ने 35 स्वर्ण सहित कुल 103 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स के छठे संस्करण का उद्‌घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
  • समापन समारोह में केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भाग लिया।
  • इसमें 36 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के एथलीटों ने भाग लिया।
  • छठे संस्करण में 15 वर्षीय लयबद्ध जिम्नास्ट और जम्मू-कश्मीर स्पोट्‌र्स काउंसिल की जिम्नास्टिक अकादमी की प्रशिक्षु मुस्कान राणा ने पांच पदक पदक जीता।
  • इन खेलों में एथलीटों‚ तकनीकी अधिकारियों‚ स्वयंसेवकों आदि सहित कुल 7234 लोगों ने भाग लिया।
  • छठे संस्करण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के कुल 30 रिकॉर्ड और राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड बने।
  • एथलेटिक्स में 8 जबकि भारोत्तोलन में 22 रिकॉर्ड बने हैं।
  • हरियाणा के एथलीटों ने 7 जबकि महाराष्ट्र ने कुल 6 रिकॉर्ड बनाए हैं।
  • हरियाणा की संजना ने 76 किग्रा. भारोत्तोलन में 5 रिकॉर्ड बनाए।
  • तमिलनाडु की कीर्तना ने 81 किग्रा. भारोत्तोलन वर्ग में 3 रिकॉर्ड बनाया है।
  • महाराष्ट्र की आरती तात्गुंती ने 49 किग्रा. भारोत्तोलन वर्ग में 3 रिकॉर्ड बनाए हैं।

लेखक – विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://olympics.com/en/news/khelo-india-youth-games-2023-tamil-nadu-medal-table-winners-tally