क्लीनसिटी ऐप

प्रश्न-13 अगस्त‚ 2021 को किस नगर निगम ने मोबाइल संचालित एक ऐप्लिकेशन ‘क्लीन सिटी’ लांच किया है?
(a) उत्तरी दिल्ली नगर निगम
(b) दक्षिणी दिल्ली नगर निगम
(c) लखनऊ नगर निगम
(d) भोपाल नगर निगम
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 13 अगस्त‚ 2021 को उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने मोबाइल संचालित एक ऐप्लिकेशन ‘क्लीनसिटी’ (Cleancity) लांच किया है।
  • इस ऐप को उत्तरी दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह ने 75वें स्वतंत्रता दिवस से पूर्व लांच किया।
  • इस ऐप की मदद से नागरिक कचरा उठाने वाले वाहनों की जीपीएस लोकेशन देख सकते हैं‚ अपनी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं और सेवाओं में सुधार हेतु सुझाव दे सकते हैं।
  • सिविल लाइंस जोन‚ केशवपुरम जोन और रोहिणी जोन के निवासी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंत लिंक भी देखें…

https://www.livemint.com/news/india/ndmc-launches-cleancity-app-to-improve-sanitation-ahead-of-independence-day-11628902929065.html