कोरल रीफ्स की स्थिति और संरक्षण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (STAPCOR)-2018

प्रश्न-22-24 अक्टूबर, 2018 के मध्य ‘कोरल रीफ्स की स्थिति और संरक्षण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया?
(a) मुंबई
(b) पुणे
(c) लक्षद्वीप
(d) पोर्ट ब्लेयर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 22-24 अक्टूबर, 2018 के मध्य ‘कोरल रीफ्स की स्थिति और संरक्षण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ (International Conference on Status and Protection of Coral Reefs : STAPCOR), 2018 का आयोजन लक्षद्वीप के बंगारम कोरल आइलैंड में किया गया।
  • इस सम्मेलन का मुख्य विषय (Theme)- ‘‘जीवन के लिए रीफ’’ (Reef for Life) था।




  • केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • कोलकाता स्थित जूलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, आईयूसीएन, ईएनवीआईएस के तकनीकी सहयोग से पर्यावरण और वन विभाग, केंद्रशासित लक्षद्वीप प्रशासन ने इस सम्मेलन का आयोजन किया था।
  • इस सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय से लगभग 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • तकनीकी विचार-विमर्श के लिए इस कार्यक्रम में आए प्रतिनिधियों और मुख्य वक्ताओं में अमेरिका, ब्रिटेन, कुवैत इटली, फ्रांस, मालदीव और श्रीलंका के सदस्य शामिल रहे।
  • ध्यातव्य है अंतरराष्ट्रीय कोरल रीफ उपक्रम (ICRI : International Coral reef initiative) द्वारा वर्ष 2018 को अंतरराष्ट्रीय रीफ वर्ष (International Reef Year) घोषित किया गया।

संबंधित लिंक…
http://zsi.gov.in/WriteReadData/userfiles/file/Training/2018_Training_August_01.pdf
http://zsi.gov.in/App/content.aspx?link=331&nr=y
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=184316