कोपेनहेगन हाफ मैराथन, 2019

Copenhagen Half Marathon
प्रश्न-15 सितंबर, 2019 को कोपेनहेगन हाफ मैराथन, 2019 का आयोजन डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में किया गया। इस मैराथन के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह इस रेस का 6वां संस्करण था।
(b) इस मैराथन के पुरुष वर्ग का खिताब केन्या के धावक ज्योफ्री कामवोरोर ने जीता।
(c) केन्या के धावक बेनार्ड किपकोरिरन्जेनो दूसरे स्थान पर रहे।
(d) महिला वर्ग का खिताब इथियोपिया की धाविका बिरहाने दिबाबा अडुंगा ने जीता।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 15 सितंबर, 2019 को कोपेनहेगन हाफ मैराथन, 2019 के पांचवें संस्करण का आयोजन डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में किया गया।
  • कोपेनहेगन हाफ मैराथन एक आईएएएफ गोल्ड लेबल रेस इवेंट है।
  • इस प्रतियोगिता में केन्या के धावक ज्योफ्री कामवोरोर ने 58 मिनट 1 सेकेंड में दौड़ पूरी करके कोपेनहेगन हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया और एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • केन्या के धावक बेनार्ड किपकोरिरन्जेनो दूसरे तथा इथियोपिया के धावक बेरेहानु वेंडेयूत्सेगु तीसरे स्थान पर रहे।
  • महिला वर्ग में इस हाफ मैराथन का खिताब इथियोपिया की धाविका बिरहाने दिबाबा अडुंगा ने 1 घंटा 5 मिनट और 57 सेकंड में यह रेस पूरी कर जीत लिया।
  • केन्या की धाविका इवालिन चिर्चिर दूसरे स्थान पर रहीं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http:// https://cphhalf.dk/en/resultatarkiv/

https://resultater.cphhalf.dk/