कुनाल

प्रश्न-हाल ही में किस चरण के अंतर्गत हरियाणा के फतेहाबाद के प्राचीनतम ऐतिहासिक स्थल गांव कुनाल में राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली तथा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, हरियाणा के निर्देशन में खुदाई प्रक्रिया प्रारंभ हुई?
(a) दूसरे
(b) तीसरे
(c) पांचवें
(d) छठवें
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 4 फरवरी, 2018 को हरियाणा के फतेहाबाद के प्राचीनतम ऐतिहासिक स्थल गांव कुनाल में राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली तथा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, हरियाणा के निर्देशन में खुदाई की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
  • राष्ट्रीय संग्रहालय के महानिदेशक डॉ. बी.आर. मनी तथा हरियाणा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की उपनिदेशक डॉ. बनानी भट्टाचार्य द्वारा कुदाल चलाकर विधिवत रूप से खुदाई प्रक्रिया की शुरूआत की गई।
  • इस स्थल पर खुदाई का यह छठवां चरण है।
  • ज्ञातव्य है कि विगत वर्ष हरियाणा सरकार, राष्ट्रीय संग्रहालय व भारतीय पुरातत्व समिति के बीच इस संदर्भ में एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया था।
  • कुनाल में खुदाई के दौरान अभी तक प्री हड़प्पाकालीन सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए हैं जो कि 6 हजार वर्ष बीसीई अर्थात लगभग 8 हजार वर्ष प्राचीन हैं।
  • हड़प्पा सभ्यता लगभग 3500 वर्ष पुरानी है।
  • पूर्व में खुदाई के दौरान आभूषण, मनके, हड्डियों के मोती मिले थे।
  • इस स्थल पर वर्ष 1985 में खुदाई कार्य प्रारंभ किया गया था।
  • इस दौरान वहां सोने और चांदी के आभूषण प्राप्त हुए थे।
  • यहां पर आभूषण पिघलाने की भट्टी और मिट्टी के गोलाकार मकान भी मिले हैं।
  • कुनाल में खुदाई का उद्देश्य इस स्थल की प्राचीन भौतिक संस्कृति को उजागर करना है।

संबंधित लिंक
http://indianexpress.com/article/cities/chandigarh/excavations-pre-harappan-site-kunal-haryana-archaeology-5051811/