कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना की प्रथम इकाई राष्ट्र को समर्पित

1st unit of Kudankulam dedicated to nation

प्रश्न-हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना की प्रथम इकाई राष्ट्र को समर्पित की। यह परियोजना किस राज्य में स्थित है?
(a) गुजरात
(b) तमिलनाडु
(c) कर्नाटक
(d) केरल
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 10 अगस्त, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना की 1000MW क्षमता की प्रथम इकाई को राष्ट्र को समर्पित किया।
  • यह परियोजना तमिलनाडु राज्य के तिरुनेलवेली जिले में स्थित है।
  • तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने भी चेन्नई से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में भाग लिया।
  • जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से तथा राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को से इस कार्यक्रम में सहभागिता की।
  • 1000 MW की प्रथम इकाई ने 31 दिसंबर, 2014 की रात से काम करना शुरू कर दिया था।
  • इसे दक्षिणी ग्रिड से जोड़ा गया था।
  • न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लि. (NPCIL) कुडनकुलम में 1000 MW के दो रूसी रिएक्टर्स स्थापित कर रहा है।
  • कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना का निर्माण 31 मार्च, 2002 से प्रारंभ हुआ। इस परियोजना की यूनिट-1 को दक्षिणी पॉवर ग्रिड के साथ एक समक्रमिक (Synchronised) करने का कार्य 22 अक्टूबर, 2013 को पूर्ण हुआ।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=148683
http://www.ptinews.com/news/7750769_1st-unit-of-Kudankulam-dedicated-to-nation-
http://www.thehindu.com/news/national/tamil-nadu/modi-putin-jayalalithaa-dedicate-kknpp1-to-the-nation/article8968903.ece
http://ddinews.gov.in/Home%20-%20Top%20Story/Pages/Kundankulam.aspx
http://ddinews.gov.in/Hindi/Home%20-%20Other%20Stories/Pages/kudanlkulam.aspx