कम तापमान विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी प्रगति सम्मेलन

प्रश्न-कम तापमान विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी प्रगति सम्मेलन पहली बार एशिया के किस देश में आयोजित किया गया?
(a)भारत
(b)चीन
(c)जापान
(d)श्रीलंका
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • कम तापमान विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी प्रगति सम्मेलन पहली बार एनएएससी भवन पूसा परिसर, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • यह चार दिवसीय सम्मेलन 27 अप्रैल 2015 से 30 अप्रैल, 2015 तक चला।
  • 27 अप्रैल, 2015 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक एवं कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव डॉ.एस.अय्यप्पन ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • इस सम्मेलन का आयोजन कम तापमान जीव विज्ञान (SLTB) यू.के., रॉयल बोटेनिक गार्डन (RBG) कीव, यू.के. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) राष्ट्रीय पादप आनुवांशिक संसाधन ब्यूरो (NBPGR), राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (NASA) भारत द्वारा किया गया।
  • इस सम्मेलन का आयोजन विभिन्न एशियाई देशों के साथ-साथ अन्य महाद्वीपों में कम तापमान विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी की वर्तमान स्थिति का आकलन करने तथा इनके विषय में भविष्य की योजनाओं पर विचार करने के लिए किया गया।
  • स्टेम कोशिकाओं और पशुओं के ऊतक बैंकिंग, जलीय प्रजातियों का संरक्षण, चिड़ियाघरों एवं बगीचों में उगे हुए संकटग्रस्त प्रजातियों के पौधों का संरक्षण, जैव प्रौद्योगिकी के लिए माइक्रोबियल भंडारण, खाद्यान फसल प्रजातियों का क्रायोप्रीजरवेशन (Cryopreservation) और उनकी कृषि, कम तापमान विज्ञान एवं पशु प्रजनन तथा कम तापमान विज्ञान और फसल सुधार इस सम्मेलन के अधिवेशन विषय (Session Theme) थे।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.icar.org.in/hi/node/8820
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=119843
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=36476