कमल रानी वरुण

Kamal Rani Varun

प्रश्न-2 अगस्त, 2020 को कमल रानी वरुण का निधन हो गया। वह थीं-
(a) उ.प्र. की पर्यटन मंत्री
(b) उ.प्र. की तकनीकी शिक्षा मंत्री
(c) उ.प्र. की बाल विकास मंत्री
(d) उ.प्र. की बेसिक शिक्षा मंत्री
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 2 अगस्त, 2020 को उत्तर प्रदेश की तकनीकी शिक्षा मंत्री (कैबिनेट मंत्री) कमल रानी वरुण का कोरोना संक्रमण  से निधन हो गया।
  • वह उत्तर प्रदेश की पहली मंत्री हैं जिनका कोरोना की वजह से निधन हुआ है।
  • वह कानपुर की घाटमपुर सीट से विधायक थीं।
  • वह 11वीं व 12वीं लोकसभा में बतौर सांसद भी चुनी जा चुकी हैं।
  • वह 21 अगस्त, 2019 को मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल के दौरान कैबिनेट मंत्री बनी थीं।
  • उनका जन्म 3 मई, 1958 को लखनऊ (उ.प्र.) में हुआ था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://en.wikipedia.org/wiki/Kamal_Rani_Varun

https://aajtak.intoday.in/story/up-cabinet-minister-kamla-varun-dies-corona-virus-profile-ghatampur-constituency-bjp-1-1216101.html