ओडिशा विधान सभा में विधान परिषद हेतु प्रस्ताव पारित

प्रश्न-वर्तमान में भारत के कितने राज्यों में द्विसदनीय विधानमंडल है?
(a) 7
(b) 5
(c) 6
(d) 8
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 6 सितंबर, 2018 को ओडिशा राज्य की विधान सभा द्वारा राज्य में विधान परिषद की स्थापना हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।
  • ओडिशा राज्य की विधान परिषद में 49 सदस्य (राज्य की विधान सभा सदस्यों की संख्या का एक तिहाई) होंगे।
  • विधान परिषद के 16 सदस्यों का चुनाव राज्य विधान सभा सदस्यों द्वारा किया जाएगा।
  • जिला परिषद, पंचायत समितियों और नगर स्थानीय निकायों द्वारा विधान परिषद की एक समान संख्या में सदस्यों का चयन किया जाएगा।
  • शिक्षकों एवं स्नातकों से बनने वाले निर्वाचक मंडल द्वारा चार-चार सदस्यों का चुनाव किया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा विधान परिषद के 9 सदस्यों को मनोनीत किया जाएगा।
  • ध्यातव्य है कि ओडिशा राज्य की विधान परिषद में राज्य सभा की तरह जाति, जनजाति या लैंगिक आधार पर सीटों का आरक्षण नहीं होगा।
  • विधान परिषद का सदस्य निर्वाचित होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 30 वर्ष होगी।
  • विधान परिषद के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष है।
  •  राज्य विधान सभा के सदस्यों के समान ही विधान परिषद के सदस्यों को भी वेतन एवं भत्तों का भुगतान किया जाएगा।
  • ओडिशा राज्य विधान सभा द्वारा विधान परिषद हेतु पारित प्रस्ताव को संसद के दोनों सदनों और राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त होना अनिवार्य है।
  • ध्यातव्य है कि संविधान के अनुच्छेद 169 में राज्यों में विधान परिषदों की स्थापना या उनकी समाप्ति का प्रावधान किया गया है।
  • वर्तमान में सात राज्यों, नामतः कर्नाटक, महाराष्ट्र, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर और उत्तर प्रदेश में द्विसदनीय विधानमंडल हैं।

संबंधित लिंक…
https://indianexpress.com/article/explained/odisha-plans-legislative-council-how-states-create-a-second-house-and-why-5342010/