ऑसिंडेक्स-2019

AUSINDEX-19

प्रश्न-2-14 अप्रैल, 2019 के मध्य तृतीय भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त नौसेन्य अभ्यास ‘ऑसिंडेक्स -2019’ के प्रथम चरण का आयोजन कहां किया जाएगा?
(a) कैनबरा
(b) फ्रीमैन्टल
(c) कोच्चि
(d) विशाखपत्तनम
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 2-14 अप्रैल, 2019 के मध्य तृतीय भारत- ऑस्ट्रेलिया संयुक्त नौसैन्य अभ्यास, ‘ऑसिंडेक्स’ (AUSINDEX)-2019 के प्रथम चरण का आयोजन विशाखापत्तनम (आंध्रप्रदेश) में किया जाएगा।
  • यह अभ्यास दोनों देशों के मध्य समुद्री सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक द्विवार्षिक अभ्यास है।
  • इस नौसैन्य अभ्यास का लक्ष्य भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के मध्य बंदरगाह और समुद्र दोनों स्थानों पर पेशेवर अंतःक्रिया को मजबूत करना है।
  • ज्ञातव्य है कि इस नौसैन्य अभ्यास का दूसरा संस्करण 13-17 जून, 2017 को फ्रीमैन्टल ऑस्ट्रेलिया में किया गया था।

  लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1569974

https://www.indiannavy.nic.in/node/22460

https://thediplomat.com/2019/03/with-ausindex-australia-and-india-team-up/